शेयर मंथन में खोजें

Market Outlook: नये साल के पहले हफ्ते में किधर जायेगा शेयर बाजार? शोमेश कुमार से बातचीत

कई सप्ताहों के बाद पिछले सप्ताह निफ्टी ने नया रिकॉर्ड नहीं बनाया, लेकिन सेंसेक्स ने फिर से नया रिकॉर्ड बना ही दिया!

सेंसेक्स शुक्रवार 18 दिसंबर को बने रिकॉर्ड स्तर 47,026 को पार करके गुरुवार 24 दिसंबर को 47053 के नये उच्चतम स्तर पर पहुँचा। निफ्टी ने 18 दिसंबर का 13,773 का रिकॉर्ड स्तर पार तो नहीं किया, पर 13,772 पर पहुँच कर उसे छू लेने में जरूर सफल हुआ। अब नये सप्ताह में बाजार नये साल का स्वागत करने वाला है। इस सप्ताह में कैसी रहेगी बाजार की चाल और क्या होनी चाहिए निवेशकों की रणनीति? देखें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#StockMarkets #ShareMarket #Equity #Investment #BSE #NSE #Stocks #Sensex #Nifty #ShomeshKumar #InvestmentPicks #Share_Market_Tips #Latest_Stock_Market_Tips_In_Hindi #Equity #indianstockmarket

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर  2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!