शेयर मंथन में खोजें

Dr Lal Pathlabs Share News : जानिए क्यों आधा रह जायेगा इस शेयर का भाव? : शोमेश कुमार की सलाह

वरुण कोठारी: डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) 2800 पर खरीदा था, क्या यह मेरे खरीद भाव तक वापस लौट सकेगा? मैं एक साल तक रुक सकता हूँ।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : डॉ लाल पैथलैब्स या कोई भी पैथलॉजी कंपनी के शेयर में पैसे लगाने की सलाह मैं नहीं दूँगा। मेरे नजरिये से इस सेक्टर के लगभग सभी स्टॉक बहुत महँगे भाव पर हैं। जहाँ तक सवाल इस स्टॉक का है, इसके भाव 2500 के ऊपर बंद होते हैं तो आपको अपना भाव मिल सकता है। इसमें 2250 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना है और जहाँ मौका मिले निकल जाना चाहिये। इस स्टॉक में ट्रेडिंग के लिहाज से पैसे लगाये जा सकते हैं, निवेश की सलाह मैं नहीं दूँगा।

#drlalpathlabsshareanalysis #drlalpathlabssharenews #drlalpathlabsshare #drlalpathlabssharelatestnews #drlalpathlabsshareprice #drlalpathlabssharetarget #drlalpathlabssharetoday #drlalpathlabssharefalling #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!