शेयर मंथन में खोजें

HDFC Bank Ltd Share Latest News : लंबे समय से कंसोलिडेट कर रहा स्‍टॉक, 1800 के ऊपर आयेगा ब्रेकआउट

दिनेश सिंह : मेरे पास एचडीएफसी बैंक के 50 शेयर 1690 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्‍या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : ये बैंक तीन साल से कंसोलिडेशन में है, जो कब खत्‍म होगा कह नहीं सकते हैं। ये स्‍टॉक इसी स्‍थ‍िति में एक साल और चल सकता है और इसका ब्रेकआउट 1800 रुपये के स्‍तर के ऊपर आ सकता है। ब्रेकआउट के बाद इसमें काफी लंबी चाल आयेगी, क्‍योंक‍ि ये बहुत लंबे कंसोलिडेशन से निकलेगा। इसके भाव 2200-2300 रुपये के स्‍तर तक जा सकते हैं। अगर आप लगभग तीन साल तक धैर्य रख सकते हैं, तो इसमें 1400 से 1350 के स्‍तरों के बीच इसे टुकड़ों में खरीदारी करनी चाहिए।

(शेयर मंथन, 27 जनवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख