शेयर मंथन में खोजें

Balaji Amines Ltd/Alkyl Amines Chemicals Ltd Share Latest News : स्‍टॉक के अहम स्‍तरों को समझें, टुकड़ों में करें खरीद

शुभम : अमाइन स्‍टॉक (बालाजी अमाइंस और अल्‍कलाइल अमाइंस) पर आपकी क्‍या राय है? इन स्‍टॉक को 2-3 साल के लिए एकत्र करने का क्‍या ये सही समय है?

Expert Shomesh Kumar : बालाजी अमाइंस का मूल्‍यांकन अल्‍काइल अमाइंस के मुकाबले बेहतर है। इसके अलावा बालाजी अमाइंस का झुकाव फार्मा सेक्‍टर में ज्‍यादा है और मेरा नजरिया अगले दो साल के लिए फार्मा सेक्‍टर पर सकारात्‍मक है। इस स्‍टॉक में तुलनात्‍मक जोख‍िम कम है और मूल्‍यांकन का खतरा भी कम है। इसके एक-दो तिमाही के नतीजे अगर अच्‍छे आ गये तो मूल्‍यांकन सही हो जायेगा। ध्‍यान रखने की बात ये है कि इन स्‍टॉक में लंबा कंसोलिडेशन चल सकता है। इसलिए इसमें धैर्य के साथ टुकड़ों में खरीदारी करना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख