शेयर मंथन में खोजें

Blue Jet Healthcare Ltd Share Latest News : तिमाही नतीजों पर रखें नजर, पूरी हो सकती है उम्‍मीद

संदीप, पुणे : मेरे पास ब्‍लू जेट हेल्‍थकेयर के 460 शेयर 365 रुपये के भाव पर हैं। क्‍या इसे लंबी अवधि के लिए रख कर 18 से 20% वार्षिक लाभ की उम्‍मीद कर सकते हैं?

Expert Shomesh Kumar : फार्मा और हेल्‍थकेयर क्षेत्र का स्‍टॉक है, जिस पर मेरा नजरिया अगले दो साल के लिए सकारात्‍मक है। हालाँक‍ि स्‍टॉक में थोड़ी नकारात्‍मकता दिख रही है, लेकिन मूल्‍यांकन के लिहाज से इसमें बहुत दिक्‍कत नहीं लग रही है। कंपनी की वित्‍तीय स्थिति‍ में भी दिक्‍कत नहीं है। मेरा मानना है क‍ि इसमें 319 रुपये वाला बॉटम टूटना नहीं चाहिए। इसके एक-दो तिमाही के नतीजे अच्‍छे आ गये तो इस सेक्‍टर की अनुकूलता का फायदा मिलना चाहिए।

(शेयर मंथन, 11 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख