शेयर मंथन में खोजें

Camlin Fine Sciences Ltd Share News Latest : घाटे में है कंपनी, एक साल और कंसोलिडेट कर सकता है स्टॉक

अंश बब्बर : मेरे पास कैमलिन फाइन साइंसेज के 600 शेयर 170 रुपये के भाव पर हैं, काफी समय से फंसा हुआ हूँ। क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में कोविड के बाद वाले समय में काफी तेजी देखने को मिली थी। उसके बाद से अब तक ये कंसोलिडेशन में चल रहा है। आगे और 6 महीने से 1 साल तक इसमें यही स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा कंपनी दो तिमाहियों से घाटे में भी है, जिसका असर स्टॉक के भाव में देखने को मिल रहा है। अगर आप इस स्टॉक में बने रहना चाहते हैं तो आपको काफी धैर्य रखना पड़ेगा। लंबा समय नहीं दे सकते हैं, तो इसमें निकलने के बारे में सोच सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख