शेयर मंथन में खोजें

Central Depository Services (India) Ltd Share Latest News : 20 साल के दौरान आने वाले उतार-चढ़ाव में बने रहने के क्षमता के साथ आगे बढ़ें

संदीप कुमार : मैंने सीडीएसएल के 30 शेयर 1185 रुपये के भाव पर 20 साल के नजरिये से खरीदे हैं।

Expert Shomesh Kumar: ये चक्र में चलने वाला अर्थव्‍यवस्‍था की स्‍थित‍ि से प्रभाव‍ित होने वाला स्‍टॉक है। अगला साल विश्‍व की विकस‍ित अर्थव्यवस्‍थाओं के लिए आसान नहीं होगा। हमारी अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी नहीं आने वाली है, लेकिन व‍िकास दर जरा भी प्रभावित हुई तो उसका असर स्‍टॉक पर भी आयेगा। आप 20 साल का नजर‍िया लेकर चलना चाहते हैं, तो इसमें कोई दिक्‍कत नहीं है। लेकिन बीच-बीच में आने वाले झटकों को सहने की क्षमता आपके अंदर होनी चाहिए। ये अच्‍छे स्‍टॉक हैं, अगर आप बने रहेंगे तो निश्चित रूप से अच्‍छे रिटर्न मिलेंगे।

(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख