शेयर मंथन में खोजें

Nuvama Wealth Management Ltd Share Latest News : काफी बढ़ गया है मूल्‍यांकन, अभी दूर रहना उच‍ित

रमेश केवड‍िया : नुवामा वेल्‍थ में 4400 रुपये के भाव न‍िवेश करना चाह‍िए या नहीं? इसके बारे में आपकी राय क्‍या है? दूसरा व‍िकल्‍प देखें क्‍या?

Expert Shomesh Kumar: ये चक्र में चलने वाले सेक्‍टर का स्‍टॉक है। इसमें जब तक अर्थव्‍यवस्‍था और व‍ित्‍तीय क्षेत्र का प्रदर्शन अच्‍छा रहेगा, तब तक इसमें मौके बने रहेंगे। मेरे हिसाब से इसका मूल्‍यांकन बहुत बढ़ चुका है और अब इसमें इंतजार करना उचित रहेगा। ये स्‍टॉक गिरावट में खरीदारी का अच्‍छा विकल्‍प है। ये कभी बड़ी ग‍िरावट में मिले, तो जरूर लेकर धीरे-धीरे जमा करना चाह‍िए। इस स्‍टॉक में 3600-3500 रुपये के स्‍तर तक कोई दिक्‍कत नहीं है। इससे नीचे जाता है तो फिर इसे छोड़ देना उच‍ित रहेगा।

(शेयर मंथन, 01 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख