शेयर मंथन में खोजें

Suzlon Energy Ltd Share Latest News: कंपनी को हो रहा है मुनाफा, स्‍टॉक में नयी खरीद के लिए करें इंतजार

सुरेश मोहंती : सुजलॉन एनर्जी का भव‍िष्‍य कैसा है? क्‍या इसे लंबी अवधि के लिए खरीदना ठीक रहेगा?

Expert Shomesh Kumar: सुजलॉन कंपनी मुनाफा कमा रही है, जो इसके स्‍टॉक के लिए अच्‍छी बात है। इसके अलावा इनके पास इतना काम है कि ये सभी के अनुमानों की पीछे छोड़ सकते हैं। लेकिन स्‍टॉक का मूल्‍यांकन काफी महँगा हो गया है। इसलिए मेरे हिसाब से इसमें नया न‍िवेश करने से बचना चाहिए। स्‍टॉक काफी चल चुका है, लेकिन ये कहना मुश्‍क‍िल है क‍ि इसमें कब और कितना करेक्‍शन आयेगा। मेरा मानना है कि इस स्‍टॉक में पैसा लगाने के लिए अभी इंतजार करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 02 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख