शेयर मंथन में खोजें

Shriram Finance Ltd Share Latest News: खरीदारी का स्तर सही नहीं, अहम स्तरों को समझें

नीलकंठ रेउरे : मैंने श्रीराम फाइनेंस मौजूदा भाव पर 2 साल के लिए खरीदा है, इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक आपने सही स्तर पर नहीं लिया है। ये स्टॉक 1100 रुपये के स्तर से तकरीबन 2300 रुपये के आसपास पहुँच चुका है और मौजूदा स्तर पर ये निवेश के लिए ठीक नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि ये यहाँ से ऊपर नहीं जायेगा या इसमें नया उच्च स्तर देखने को नहीं मिलेगा। इसका तात्पर्य ये है कि इस स्तर पर खरीदारी से आपको उतना अच्छा प्रतिफल नहीं मिलेगा, जितना सही लेवल पर खरीदने पर मिलता। इस स्टॉक में 2275 रुपये का स्तर जब तक नहीं टूटेगा, तब तक इसमें गिरावट नहीं आयेगी। ये स्तर टूटने पर स्टॉक में 2000 रुपये के स्तर तक गिरावट आ सकती है।

(शेयर मंथन, 11 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख