शेयर मंथन में खोजें

Praveg Ltd Share Latest News: काफी महँगा है स्टॉक, धैर्य के साथ बने रहें

पुष्पेंद्र दुहन : मैंने प्रवेग के 150 शेयर 1152 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। क्या करना चाहिए?

Expert Mayuresh Joshi: ये स्टॉक अच्छा है और इसकी आय का प्रभाव भी आने वाले कुछ सालों में देखने को मिलेगा। लेकिन ये स्टॉक काफी महँगा है। इस स्टॉक में बहुत कम समय में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिली थी और अब ये करेक्ट हो रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि निवेशक को काफी धैर्य से काम लेना होगा और आने वाले समय में स्टॉक में सुधार देखने को मिल सकता है।

(शेयर मंथन, 19 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख