शेयर मंथन में खोजें

Ethos Ltd Share Latest News Today: लंबे समय के लिए शेयर अच्छा, शार्ट टर्म पैसा लगाना ठीक नहीं

आर के साहू, भोपाल : मेरे पास इथॉस के 10 शेयर हैं। इसे होल्ड करें या मौजूदा भाव पर बेच देना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक एक साल के नजरिये से उतना फायदेमंद साबित नहीं होगा। इसे 5 से 7 साल के नजरिये से खरीदना ज्यादा उचित रहेगा। इसे पोर्टफोलियो स्टॉक बनाया जा सकता है, और गिरावट आने पर खरीदारी की जा सकती है। दमदार कंपनी है, मगर काफी महँगा मूल्यांकन है। कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है और इनके तिमाही नतीजे भी ठीक रहे हैं। इसलिए आने वाले समय में कंपनी में और मजबूती आने का अनुमान है।

(शेयर मंथन, 26 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख