शेयर मंथन में खोजें

Trident Ltd Share Latest News: महँगा है स्टॉक, माँग वापस आने पर ट्रेड करना ठीक

नीरज : क्या ट्राइडेंट को छोटी अवधि के लिए 36 से 33 रुपये के बीच खरीदा जा सकता है?

Expert Shomesh Kumar: ट्राइडेंट का स्टॉक मौजूदा स्तर पर काफी महँगा है, क्योंकि इस मूल्यांकन के मुकाबले कंपनी का मुनाफा उतना नहीं है। इसमें 35 रुपये के आसपास माँग बन रही है और ऐसा नहीं होने पर इसमें करेक्शन आयेगा। यह करेक्शन 32.50 रुपये के नीचे बढ़ जायेगा। इसके अलावा 42 रुपये के ऊपर इसमें वापस से माँग बनने लगेगी। यहाँ पर आप चाहें तो ट्रेड कर सकते हैं। इसका मौजूदा ढाँचा साफ तस्वीर नहीं पेश कर रहा है। इसलिए अभी के लिए इससे दूर रहना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख