शेयर मंथन में खोजें

Vijaya Diagnostic Centre Ltd Latest News Today: काफी चल चुका है स्टॉक, कंसोलिडेशन के आसार

किशन लाल शर्मा, जयपुर : विजय डायग्नोस्टिक में अभी नीचे का भाव दिख रहा है। इसमें निवेश किस लक्ष्य पर करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: डायग्नोस्टिक क्षेत्र में मूल्यांकन महँगा हो गया है। मुझे इस कंपनी में कोई दिक्कत नहीं लगती है, लेकिन स्टॉक में काफी चाल हो चुकी है। अभी के लिए ये स्टॉक कंसोलिडेट कर सकता है और इसके बाद इसमें मूल्यांकन सुधार शुरू हो सकता है। कुल मिलाकर कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे आ रहे हैं और इनकी लाभप्रदता में भी सुधार हो रहा है। हो सकता है कि इस स्टॉक से एक-दो तिमाही तक कोई रिटर्न न मिले, लेकिन लंबी अवधि में तस्वीर ठीक दिख रही है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में खरीदा जा सकता है।

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख