शेयर मंथन में खोजें

HLV Ltd Share Latest News: दो साल और कमाई करा सकता है स्टॉक, स्तरों को समझें

किशन लाल शर्मा, जयपुर : एचएलवी में करेक्शन हो गया है, निवेश पर मार्गदर्शन करें।

Expert Shomesh Kumar: ये होटल और टूरिज्म क्षेत्र की कंपनी है, लेकिन अब इस सेक्टर में वो तेजी नहीं रह गयी है जैसी दो साल पहले थी। इस क्षेत्र में अब एक साल की तेजी का दौर और बचा है। मौजूदा स्तर पर स्टॉक का मूल्यांकन बहुत ज्यादा महँगा है। इस स्टॉक में अभी दो साल और तेजी देखने को मिल सकती है। लेकिन अब इसे फिर 200 डीएमए की तरफ नहीं जाना चाहिए। कंपनी अब मुनाफा कमा रही है, यही रफ्तार अगर आगे भी जारी रही तो मूल्यांकन में सुधार आ जायेगा। इसलिए कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर रखनी जरूरी है।

(शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख