शेयर मंथन में खोजें

Bandhan Bank Ltd Share Latest News: रिकॉर्ड निचले स्तर पर है स्टॉक, 200 रुपये के ऊपर दिख सकती है तेजी

राहुल : बंधन बैंक में मौजूदा भाव पर 2-3 साल का नजरिया कैसा है? इसका क्या लक्ष्य हो सकता है?

Expert Shomesh Kumar: ये सही बात है कि बंधन बैंक में हालात सुधारने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन इससे इनके आँकड़े किसी चमत्कार की तरफ बदल जायेंगे। ये स्टॉक रिकॉर्ड निचले स्तर के आसपास है और आमतौर से ऐसे में स्टॉक में उछाल आती है। ये स्टॉक अगर 205 रुपये के ऊपर जाता है, तो ये माना जा सकता है कि स्टॉक छोटी अवधि में वापसी की चाल के लिए तैयार है। ऐसे में ये 230-240 रुपये के स्तर तक जा सकता है। जब तक ऐसा नहीं होता है, तब तक स्टॉक नकारात्मक है।

(शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख