शेयर मंथन में खोजें

Adani Total Gas Ltd Latest News: अभी होल्ड करें स्टॉक, तिमाही नतीजे अच्छे रहे तो आयेगी तेजी

आराध्या वंडर्स : मेरे पास अदाणी टोटल गैस के 40 शेयर 1020 रुपये के भाव पर हैं, 1 से 2 साल का नजरिया है। मुझे इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Vikas Sethi: स्टॉक अच्छा है, लेकिन इसका मूल्यांकन काफी महँगा है। आपने स्टॉक सही स्तर पर नहीं खरीदा है और अभी के लिहाज से आपको घाटा भी हो रहा है। हालाँकि ये अदाणी समूह का स्टॉक है और कंपनी के तिमाही नतीजे अगर अच्छे आते हैं तो इसमें अच्छी तेजी की उम्मीद की जा सकती है। लिहाजा इसे 1 से 2 साल के लिए होल्ड करने की सलाह रहेगी।

(शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख