शेयर मंथन में खोजें

Nifty Prediction: धीरे-धीरे ऊपर बढ़ता रहेगा बाजार, स्मॉलकैप में आ सकती है तेजी

Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि निफ्टी में अगर 22000 या इससे 100-200 अंक नीचे के स्तर नहीं टूटते हैं, तो बाजार सुरक्षित है। ये धीरे-धीरे ऊपर बढ़ता रहेगा और इसमें नीचे के स्तरों पर खरीदारी के मौके बने रहेंगे। निफ्टी में मेरा अनुमान कंसोलिडेशन का है, लेकिन तिमाही नतीजों को देखते हुए स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी की उम्मीद लग रही है।

इसके अलावा भारतीय बाजार में सबकुछ ठीक है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख