शेयर मंथन में खोजें

Kotak Mahindra Bank Ltd Share Latest News: छोटी अवधि का रुझान नकारात्मक, संभल कर करें ट्रेड

राहुल : कोटक महिंद्रा बैंक 1660 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: कोटक बैंक का ज्यादातर कारोबार डिजिटल चैनल के जरिये ही होता था और इस पर अब रोक लगा दी गयी है। इसी वजह से स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बावजूद मेरा मानना है कि स्टॉक को 1600-1650-1700 रुपये के आसपास संभलना चाहिए। इसमें मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्टॉक के वापस फॉर्म में आने में एक-दो-तीन साल या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। छोटी अवधि में इसमें नकारात्मक रुझान है और ये मामला साफ होने तक बना रह सकता है।

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख