शेयर मंथन में खोजें

Indiabulls Real Estate Ltd Share Latest News: घाटे में है कंपनी, तिमाही नतीजों पर रखें नजर

आरपीएस : मेरे पास इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के 351 शेयर 120.90 रुपये के भाव पर हैं, लंबे समय तक रख सकता हूँ। आपका क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: रियल एस्टेट की कहानी अभी चल रही है और अभी इसकी रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। लेकिन ये कंपनी अब भी घाटे में चल रही है और इसके हालात जल्द सुधरने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। अगर सिर्फ प्राइस वॉल्यूम पर बात करें तो, स्टॉक में रिकवरी के हालात बन रहे हैं और स्टॉक के भाव 200 रुपये के स्तर तक जाने की उम्मीद बन रही है। इसमें खतरे का स्तर 100 रुपये के नीचे है। कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर रखें और इसमें ब्रेकआउट के संकेत देखते रहें।

(शेयर मंथन, 01 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख