शेयर मंथन में खोजें

Indo Amines Ltd Share Latest News: अहम स्तर पर रखें नजर, पिछला शिखर छूने की उम्मीद

पार्थ पटेल, गांधीनगर : इंडा एमाइंस पर आपका नजरिया क्या है? मैंने इसे 122 रुपये के भाव पर खरीदा है, समय का कोई बंधन नहीं है। क्या इसके भाव एक साल में पिछले शिखर तक जा सकते हैं?

Expert Shomesh Kumar: आपने ठीक-ठाक जगह पर ये स्टॉक लिया है। ये जब तक 124-125 रुपये के स्तर ऊपर रहेगा, तब तक इसमें तेजी की उम्मीद बनी रहेगी। मेरा मानना है कि स्टॉक में इस स्तर पर मजबूत आधार बन गया है। अब इसे इसके नीचे नहीं जाना चाहिए। ये स्तर नहीं टूटा तो इसमें 180 रुपये वाला पिछला शिखर देखने की पूरी उम्मीद है।

(शेयर मंथन, 02 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख