शेयर मंथन में खोजें

DLF Ltd Share Latest News: स्टॉक में करेक्शन के संकेत, बरतें सावधानी

अनिल धेरे : मेरे पास डीएलएफ के 40 शेयर 890 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करें?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में करेक्शन हो सकता है, इसलिए इसमें सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें 800 रुपये के नीचे और करेक्शन आ सकता है, लेकिन इसके ऊपर टिके रहने चिंता भी नहीं करनी है। इसमें नीचे की तरफ 800 रुपये के स्तर का ध्यान रखना है, जबकि ऊपर की तरफ 925 रुपये के स्तर पर नजर रखनी है। ये स्तर जब तक पार नहीं होगा, तब तक इसमें 800 रुपये तक टूटने की आशंका बनी रहेगी।

(शेयर मंथन, 21 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख