शेयर मंथन में खोजें

BCL Industries Ltd Share Latest News: 63 रुपये के ऊपर हुआ बंद, तो भाव जायेगा 80 रुपये के पार

मीना निकम : मेरे पास बीसीएल इंडस्‍ट्रीज के 500 शेयर 53.50 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें 6 से 8 महीने के लिए स्‍टॉप लॉस पर सुझाव दें।

Expert Shomesh Kumar: कंपनी के तिमाही नतीजे ठीक रहे हैं और स्‍टॉक का मूल्‍यांकन भी वाजिब है। इस स्‍टॉक में 53 रुपये और 63 रुपये के दो स्‍तर चिह्नित कर सकते हैं। स्‍टॉक इन स्‍तरों पर जिस तरह का बर्ताव करेगा, उसके हिसाब से अपना फैसला लेना चाहिए। इसमें 63 रुपये का स्‍तर पार हो गया, तो स्‍टॉक के भाव 53 रुपये के सपोर्ट से 80 रुपये के ऊपर भी जा सकते हैं। वहीं, 53 रुपये के नीचे बंद होने पर इसमें दिक्‍कत बढ़ सकती है।

(शेयर मंथन, 27 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख