शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Analysis: जब अमेरिकी बाजारों में पैनिक हो तब क्या करें इन्वेस्टर? !

इंद्रसेन, मुंबई : आर्थिक मंदी या धीमापन की स्थिति‍ में कौन से क्षेत्र केंद्र में रहेंगे? अगर अमेरिका में आर्थिक मंदी आती है, तो इक्‍विटी के निवेशकों को क्‍या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: मुझे लगता है क‍ि इस बात की चिंता अभी करने का कोई औचित्य नहीं है। ये चिंता चालू कैलेंडर वर्ष के अंत में या नये साल की शुरुआत में कर सकते हैं। अभी वहाँ की अर्थव्‍यवस्‍था में धीमापन आने के कोई संकेत नहीं हैं, लेकिन ब्‍याज दरों में कटौती शुरू होने के बाद के हालात मायने रखेंगे। ब्‍याज दरों में कटौती शुरू होने के बाद शुरू में तो बाजार उत्‍साहित होगा, लेकिन उसके बाद बाजार में बड़ी ग‍िरावट आती है। मुझे लगता है कि इसके संकेतों के लिए नवंबर तक इंतजार करना चाहिए।

 

(शेयर मंथन, 27 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख