शेयर मंथन में खोजें

Bharat Heavy Electricals Ltd Share Latest News: 400 रुपये तक जा सकता है स्‍टॉक, होल्‍ड करें

वहीद : मेरे पास बीएचईएल के 1000 शेयर 282 रुपये के भाव पर 6 महीने के लिए हैं। इसमें स्‍टॉप लॉस कहाँ रखें?

Expert Sandeep Jain: मेरा मानना है कि बीएचईएल का स्‍टॉक लंबी रेस का घोड़ा है। इनकी ऑर्डर बुक की स्थिति और जिस तरह प‍िछली समस्याएँ खत्‍म होते हुए दिख रही हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि इसे होल्‍ड करना चाहिए। इस कंपनी के प्रति सरकार का रुख भी सकारात्‍मक है और मेरे हिसाब से इसमें लंबी अवधि में बड़े लक्ष्‍य देखने को मिलेंगे। इसमें 350 रुपये से 400 रुपये का लक्ष्‍य रख सकते हैं।

(शेयर मंथन, 31 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख