शेयर मंथन में खोजें

Varun Beverages Ltd Share Latest News: महँगे मूल्‍यांकन वाली दमदार कंपनी, कंसोलिडेट कर सकता है स्‍टॉक

शांति रावत : वीबीएल में क्‍या चल रहा है? बेच कर निकल लें क्‍या?

Expert Shomesh Kumar: ये काफी मजबूत मूल्यांकन वाली दमदार कंपनी है। ये स्‍टॉक मौजूदा मूल्‍यांकन पर काफी महँगा हो गया है। मुझे लगता है कि ये स्‍टॉक 1350 रुपये से 1525 रुपये के दायरे में थोड़े समय के लिए कंसोलिडेट करेगा। इसमें अभी 1350 रुपये के स्‍तर की तरफ जाने का खतरा तब तक बना रहेगा, जब तक इसके भाव 1525-1530 रुपये के ऊपर नहीं चले जाते हैं। इसके अलावा अगर मानसून सामान्‍य रहा तो, एफएमसीजी सेक्‍टर में तेजी देखने को मिलेगी। ये क्षेत्र न सिर्फ नये शिखर पर पहुँचेगा, बल्‍कि इसका लाभ क्षेत्र की लगभग सभी कंपनियों को मिलेगा।

(शेयर मंथन, 03 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख