शेयर मंथन में खोजें

Nestle India Ltd Share Latest News: स्‍टॉक के अहम स्‍तरों का ध्‍यान रखते हुए करें निवेश

करुणा प्रमोद : नेस्‍ले इंडिया का भाव पिछले हफ्ते खबर आने के बाद 2612 रुपये के स्‍तर तक चला गया था और फिर टूट कर 2540 रुपये पर आ गया था। आगे इसकी चाल क्‍या ऊपर की तरफ रहेगी और स्‍टॉप लॉस क्‍या अभी भी 2390 रुपये के स्‍तर पर रहेगा?

Expert Shomesh Kumar: एफएमसीजी में अभी मेरा नजरिया सकारात्‍मक नहीं रह गया है, क्‍यों‍कि मेरे हिसाब से मूल्‍यांकन काफी बढ़ गया है और इसमें करेक्‍शन आना चाहिए। इसमें अब रिस्‍क बढ़ रहा है। हालाँकि यहाँ से तीन साल का मेरा नजरिया अब भी सकारात्‍मक है और कई स्‍टॉक का मूल्‍यांकन अब ऐसी ज‍गह पर आ गया है कि इनमें तेजी की पूरी-पूरी उम्‍मीद है। नेस्‍ले के स्‍टॉक में वापसी आ चुकी है। स्‍टॉक को गिरावट में खरीदते जाना चाहिए। इसमें 2350 रुपये के स्‍तर पर जोखिम है और इस स्‍तर के नीचे स्‍टॉक को छोड़ देना चाहिए।

(शेयर मंथन, 20 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख