शेयर मंथन में खोजें

Updater Services Ltd Latest News: तुरंत नहीं मिलेगा रिटर्न, 2-3 तिमाही कंसोलिडेट करेगा स्‍टॉक

शिवांक चतुर्वेदी : मैंने यूडीएस के शेयर 300 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, एक साल का नजरिया है? इस पर आपकी क्‍या राय है?

Expert Shomesh Kumar: ये फेसिलिटी मैनेजमैंट क्षेत्र का स्‍टॉक है और मुझे लगता है कि इस क्षेत्र में स्थिरता आ रही है। कंपनी में ठीक-ठाक वृद्ध‍ि नजर आ रही है और इसके स्‍टॉक में माँग बनती हुई दिख रही है। इस स्‍टॉक को इंडस्‍ट्रीज में अनुकूल माहौल का फायदा मिल सकता है। इसमें बॉटम बन चुका है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसमें तुरंत रिटर्न नहीं मिलेगा। लेकिन लंबी अवधि में ये स्‍टॉक अच्‍छा प्रतिफल दे सकता है। हालाँकि इसमें 2-3 तिमाहियों तक कंसोलिडेशन चलेगा। इसमें तेजी के लिए स्‍टॉक को 310 रुपये का स्‍तर पार करना जरूरी है।

(शेयर मंथन, 23 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख