शेयर मंथन में खोजें

JK Tyre & Industries Ltd Latest News: 420 रुपये के ऊपर ही फर्राटा भरेगा स्‍टॉक

कृष्‍ण कुमार : मैंने जेके टायर 411 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसमें क्‍या करें?

Expert Shomesh Kumar: ये स्‍टॉक जब तक 420 रुपये के ऊपर बंद नहीं होगा, तब तक इसमें नयी तेजी नहीं आयेगी। अगर ये स्‍तर स्‍टॉक पार कर लेता है, तो 370 रुपये के नीचे बंद भाव के आधार पर स्‍टॉप लॉस लगा कर बने रह सकते हैं। मेरे हिसाब से इससे ज्‍यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। स्‍टॉक में शानदार तेजी आने के लिए कंपनी की बिक्री में इजाफा होना जरूरी है। कंपनी खराब नहीं है, न इसके आँकड़े खराब हैं।

(शेयर मंथन, 27 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख