शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार को मोदी सरकार पर कितना भरोसा, देखें क्या है सिद्धार्थ रस्तोगी की राय

Expert Siddharth Rastogi: बाजार में हमें दो कारणों से भरोसा दिख रहा है। एक तो विदेशी निवेश के रूप में पूँजी का आगमन है। दूसरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी पिछले दोनों कार्यकाल की तरह कल्‍याणकारी योजनाएँ और सुधार के प्रयास जारी रहने की उम्‍मीद हो सकती है। लेकिन कई दिनों से मिडकैप और स्‍मॉलकैप में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

इसके अलावा हमें सेक्‍टर रोटेशन भी देखने को मिल रहा है। पहले जहाँ सार्वजनिक इकाइयों, रक्षा क्षेत्र, सरकारी कंपनियाँ, कैपिटल गुड्स क्षेत्र, बुन‍ियादी ढाँचा से जुड़ी कंपन‍ियों में एकतरफा तेजी थी। ज्‍यादा जानकारी के लिए देखिये शेयर बाजार और बिहेवियरल फाइनेंस के विशेषज्ञ और ऐंबिट एसेट मैनेजमेंट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सिद्धार्थ रस्तोगी से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

(शेयर मंथन, 28 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख