शेयर मंथन में खोजें

Nifty IT Analysis: Budget से पहले कैसी रहेगी चाल, निफ्टी आईटी की कितनी दौड़ बाकी

अमरदीप सक्‍सेना : अगर अमेरिकी बाजार बढ़ेंगे तो क्‍या भारतीय आईटी स्‍टॉक भी बढ़ेंगे? इस पर आपका क्‍या विचार है?

Expert Shomesh Kumar: एक्‍सेंचर ने हाल ही में आईटी सेक्‍टर के विकास की गाइडेंस घटायी है। इसका नकारात्‍मक असर पूरे सेक्‍टर पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा आईटी स्‍टॉक के मूल्‍यांकन भी बहुत महँगे हैं, इसलिए भी इस सूचकांक में तीव्र रैली की गुंजाइश न के बराबर है। इस सूचकांक में ढाँचागत खराबी नहीं है, लेकिन इसमें करेक्‍शन आ सकता है। इस सेक्‍टर को नकारात्‍मक नहीं मानना है और इसमें ट्रेडिंग के नजरिये से खरीदारी की जा सकती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 28 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख