शेयर मंथन में खोजें

Avenue Supermarts Ltd Share Latest News: स्टॉक बना सकता है नया हाई, काफी महँगा है मूल्यांकन

नैंसी : मैंने मई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 4820 रुपये के भाव पर खरीदे थे। अब खबरों और नतीजों के बाद क्या आपको ये स्टॉक 5200 रुपये के स्तर तक जाता हुआ दिख रहा है? या मैं इसमें घाटा बुक कर लूँ और अच्छे करेक्शन का इंतजार करूँ?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक का मूल्यांकन बहुत ज्यादा महँगा है। मौजूदा मूल्यांकन को देखते हुए इसमें ट्रेड किया जा सकता है, लंबी अवधि का निवेश नहीं। इसमें जो चाल दिख रही है, उसके हिसाब से इसमें नये चरण की तेजी शुरू हो सकती है और ये नया उच्च स्तर भी बना सकता है। लेकिन इस स्टॉक में 4500-4400 रुपये का स्तर ध्यान में रखना चाहिए। इस दायरे के नीचे फिसलने पर स्टॉक में दिक्कत बढ़ सकती है।

(शेयर मंथन, 11 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख