शेयर मंथन में खोजें

Angel One Ltd Share Latest News: ब्रोकरेज कंपनियों के स्टॉक पर रहेगा दबाव, संभल कर लें सौदे

अजीत यादव, रेवाड़ी : मेरे पास एंजल वन के 10 शेयर 2345 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करें?

Expert Shomesh Kumar: बाजार नियामक सेबी के जो नये दिशा-निर्देश आये हैं, उनको देखते हुए ब्रोकरेज कंपनियों के स्टॉक दबाव में रह सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सिर्फ एंजल वन ही नहीं और भी दूसरी ब्रोकरेज कंपनियों के स्टॉक में मूल्यांकन प्रभावित हो सकते हैं। दो-तीन तिमाही के नतीजे देखने के बाद ही समझ में आयेगा कि इन कंपनियों की आय पर सेबी के फैसले का क्या असर आता है। यही वजह है कि तेजी के बाजार में भी इस क्षेत्र में सुस्ती देखने को मिल सकती है। बाजार में अगर बड़ा करेक्शन आता है तो इनमें ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख