शेयर मंथन में खोजें

Hathway Cable and Datacom Ltd Share Latest News: तिमाही नतीजे देखें, मुनाफा बेहतर होने पर ही लगायें पैसे

सुशील गोदरा : हैथवे केबल में 5 साल की लंबी अवधि के लिहाज से मौजूदा स्तर पर निवेश का सही स्तर है क्या?

Expert Shomesh Kumar: बाजार में कंपनी की स्थिति के मुकाबले इसका मुनाफा अच्छा नहीं दिख रहा है। इस हिसाब से न तो कंपनी में वृद्धि दिख रही है और मूल्यांकन भी महँगा है। स्टॉक का ये मूल्यांकन तभी टिकेगा, जब कि कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा। मुझे लगता है कि कंपनी के तिमाही नतीजों को देखना चाहिए और जब तक इसमें आँकड़े अच्छे न दिखें, तब तक इससे दूर रहना चाहिए।

(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख