शेयर मंथन में खोजें

Deepak Fertilisers And Petrochemicals Corporation Ltd Share Latest News: स्टॉक में दिख रहा खिंचाव, आ सकता है करेक्शन

विनोद माने : मेरे पास दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स के 51 शेयर 520 रुपये के भाव पर हैं, एक साल का नजरिया है। इसमें क्या करें?

Expert Shomesh Kumar: कंपनी की आंतरिक वित्तीय स्थिति अच्छी है। यही वजह है कि स्टॉक के भाव में इतनी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। हालाँकि कंपनी की बिक्री के आँकड़े अच्छे नहीं हैं। स्टॉक में 1060 रुपये के स्तर के आसपास राउंडिंग बॉटम पूरा हो जायेगा। फिलहाल स्टॉक में खिंचाव नजर आ रहा है और इसमें करेक्शन-कूलऑफ हो सकता है। ऐसा होता है, तो इसके भाव 785 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। स्टॉक जब तक इस स्तर के ऊपर रहेगा, तब तक इसमें तेजी का रुझान बना रहेगा।

 (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख