शेयर मंथन में खोजें

Ola Electric Mobility Ltd Share Latest News: ओला इलेक्ट्रिक शेयर में क्या है निवेशकों को एक्सपर्ट की सलाह

केसी मोहंती : मैंने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 115 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसे होल्ड करें या निकल जायें?

Expert Shomesh Kumar: हाल ही में ये कंपनी शेयर बाजार में सूचिबद्ध हुई है। अभी कंपनी के तिमाही नतीजों पर मुझे बहुत भरोसा नहीं है और इसके नतीजे आने में समय लगेगा। मुझे लगता है कि इस स्टॉक के 118 रुपये के ऊपर बंद होने का इंतजार करना चाहिए। अगर ये इस स्तर के ऊपर जाता है, तो स्टॉक में अच्छी तेजी आने की पूरी संभावना है। ऐसा हुआ तो स्टॉक में नया उच्च स्तर बन जायेगा और तब इसमें 100 रुपये के स्तर पर निर्धारित सपोर्ट हो जायेगा।

(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख