शेयर मंथन में खोजें

MidCap & Small Cap Index Analysis: स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में क्या करें निवेशक, तेजी करें या फिर मंदी?

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी मिडकैप 100 में सबसे बड़ी चुनौती 59000 के स्तर के ऊपर बंद होने की है। इसे पार करने के बाद इसमें 60000-61000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले इसमें कोई भी नयी चाल नहीं देखायी दे रही है। इसके ऊपर इसमें 2-4% तक की उछाल आ सकती है।

स्मॉलकैप सूचकांक में 21000 के ऊपर जाने की संभावना बहुत अधिक है। इस सूचकांक में भी जब तक 6 अगस्त का निचला स्तर नहीं टूटेगा, तब तक इसमें नया शिखर बनने की संभावना बनी रहेगी। इसके बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख