शेयर मंथन में खोजें

ICICI Securities Ltd Share Latest News: शेयर को किस लेवल तक रखें होल्ड और कब निकलना होगा समझदारी?

प्रकाश भिड़े, पुणे : मेरे पास आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के 250 शेयर 840 रुपये के भाव पर हैं, छोटी से मध्यम अवधि का नजरिया है। मुझे किस लक्ष्य पर नजर रखनी चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक पर राय बनाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक को देखने चाहिए। इस स्टॉक का बड़ा लक्ष्य 900 रुपये के स्तर पर था, जो प्राप्त हो चुका है। अभी इसमें गिरावट आयी है, लेकिन 735 रुपये के स्तर से पहले इसमें कोई दिक्कत नहीं है। इसमें राउंडिंग बॉटम की संरचना पूरी हो चुकी है। ये स्टॉक अब तब तक अपने नये शिखर के ऊपर नहीं निकलेगा जब तक आईसीआईसीआई बैंक 1230 रुपये के ऊपर अच्छे से बंद नहीं होगा।

(शेयर मंथन, 30 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख