शेयर मंथन में खोजें

SBI Cards and Payment Services Ltd Share Latest News: कंसोलिडेट कर रहा है स्टॉक, लंबी अवधि का निवेश करना उचित

रमेश कुमार : मैंने एसबीआई कार्ड्स के 150 शेयर 740 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इन्हें डेढ़ साल से होल्ड किया है, लेकिन कोई बढ़त नहीं दिख रही है। क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: मुझे पहली बार इस स्टॉक का मूल्यांकन वाजिब लग रहा है। वृद्धि के लिहाज से वैलुएशन आकर्षक हैं और मौजूदा स्तर से बहुत गिरावट की आशंका न के बराबर है। ऊपर की चाल के लिए कंपनी के तिमाही नतीजों में अच्छी स्थिति बननी जरूरी है। अभी के आँकड़े मुझे बहुत आकर्षक नहीं लग रहे हैं। मेरे हिसाब से ये पोर्टफोलियो स्टॉक है और इसमें लंबी अवधि के लिहाज से निवेश बुरा नहीं रहेगा। अभी ये स्टॉक कंसोलिडेट कर रहा है।

(शेयर मंथन, 01 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख