शेयर मंथन में खोजें

Nifty IT Index Analysis: आईटी स्टॉक पर क्यों बुलिश हैं एक्सपर्ट शोमेश कुमार, जानें वजह

Expert Shomesh Kumar: आईटी क्षेत्र में अभी मेरा कोई निवेश नहीं है, लेकिन पिछली चर्चा में भी मैंने कहा था कि निफ्टी आईटी सूचकांक जैसा ढाँचा जब बनता है तो बहुत बड़ी चाल देखने को मिलती है। इस लिहाज से इसका लक्ष्य बहुत बड़ा बनेगा। लेकिन हमें एक बार में एक ही कदम चलना चाहिए क्योंकि आईटी कंपनियों के मूल्यांकन जरा भी सस्ते नहीं हैं।

इस क्षेत्र में खरीदारी का दबाव बन रहा है। सूचकांक अगर 40,500 के स्तर के नीचे सूचकांक नहीं जाता है, तो लाजकैप स्टॉक में गिरावट में खरीदारी का मौका बनना चाहिए। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिये देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख