शेयर मंथन में खोजें

NBCC (India) Ltd Share Latest News: स्टॉक को लंबी अवधि के लिए होल्ड करें, मिलेगा जोरदार मुनाफा

भावना पांडे : एनबीसीसी पर आपकी राय क्या है? इस स्टॉक के मूल्यांकन को देखते हुए कब तक होल्ड करें? मैंने इसे 45 रुपये के भाव पर खरीदा है और मैं लंबी अवधि की निवेशक हूँ।

Expert Shomesh Kumar: मैं इस स्टॉक को नहीं देखता हूँ इसलिए इसके मूल्यांकन पर कुछ नहीं कहना चाहिए। लेकिन इसके सिर्फ मूल्यांकन को देख कर कहा जा सकता है कि ये बेहद महँगा स्टॉक है। इस स्टॉक में जब तक 200 रुपये का स्तर नहीं निकलेगा, तब तक नयी तेजी नहीं आयेगी। इस स्तर के बाद इसमें नया अपट्रेंड शुरू होगा और फिर इसमें 10% तक की उछाल देखने को मिल सकती है। इस स्टॉक में 130 रुपये के पहले बड़ा करेक्शन होने के संकेत नहीं हैं।

(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख