शेयर मंथन में खोजें

Midcap Nifty Prediction: मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में आगे क्या बनायें रणनीति?

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी मिडकैप की स्थिति से ये तो पता चल रहा है कि इसमें शेकऑफ खत्म हो चुका है। लेकिन ये ये नहीं बताता कि इसमें 61000 के स्तर पर नया उच्च स्तर बनेगा या नहीं। मेरा मानना है कि 60500 के स्तर से पहले ये सूचकांक नया शिखर छूने के लिए तैयार नहीं है।

इस सूचकांक में अनिश्चितता की स्थिति है और मेरे हिसाब से ये तिमाही नतीजों का इंतजार करने के साथ ही अभी शांत रह सकता है। इसके अलावा ये कंसोलिडेट करेगा और मुमकिन है कि इसमें बहुत गिरावट न आये। इसके बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख