शेयर मंथन में खोजें

Bank Nifty Prediction: 53200 के स्तर के ऊपर निकलने के बाद ही बनेगा नया शिखर

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी बैंक सूचकांक में मुझे मजबूती की कमी लगती है। ये सूचकांक जब तक 52500, 52600 के स्तर के ऊपर नहीं निकलेगा, तब तक मुझे नहीं लगता है कि इसमें मजबूती आ सकती है। इस सूचकांक में लंबी गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग आने के आसार हैं और ऐसे में ये 52500 तक जाने के बाद खत्म हो सकती है।

यहाँ तक कि ये 53000 के स्तर तक भी जा सकती है। लेकिन बैंक निफ्टी जब तक 53200 के स्तर के ऊपर बंद नहीं होगा, तब तक इसमें नया शिखर बनने की उम्मीद नहीं है। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख