स्मॉल और मिड कैप में ट्रेंड से ज्यादा अनिश्चितता का दबाव क्यों है?
स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में इस समय सबसे बड़ी समस्या किसी स्पष्ट ट्रेंड की कमी नहीं, बल्कि उस ट्रेंड के पीछे के कारणों की अनिश्चितता है।
स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में इस समय सबसे बड़ी समस्या किसी स्पष्ट ट्रेंड की कमी नहीं, बल्कि उस ट्रेंड के पीछे के कारणों की अनिश्चितता है।
मौजूदा समय में निफ्टी लगभग 22,700 के आसपास बंद हो रहा है, लेकिन चार्ट को ध्यान से देखें तो अभी भी बाजार में कमजोरी का ट्रेंड पूरी तरह खत्म होता हुआ नजर नहीं आता।
बाजार के मौजूदा चार्ट को अगर कोविड के बाद की चाल के संदर्भ में देखा जाए, तो एक दिलचस्प समानता नजर आती है। जिस तरह 2021 में बाजार ने एक लंबा कंसोलिडेशन फेज दिखाया था, वैसा ही और शायद उससे थोड़ा ज्यादा गहरा कंसोलिडेशन इस समय भी बनता हुआ दिखाई दे रहा है।