शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार मजबूत, सेंसेक्स 240 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे दिन आज बढ़त के साथ बंद हुआ। ग्रीस संकट का हल निकलने के आसार के संकेत के चलते भारतीय बाजार में ये उछाल देखने को मिली।

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर 4% तक उछले

रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर आज 4% की तेजी के साथ 20,325 रुपये के स्तर पर पहुँचे। इसके चलते इसने 52 हफ्तों के रिकार्ड स्तर को छुआ। कंपनी द्वारा जारी जून की बिक्री के आँकड़ों में मोटरसाइकिल बिक्री में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि के चलते ये तेजी देखने को मिली है।

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के शेयरों में भारी उछाल

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पेट्रोलियम ऐंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी-पीएनजीआरबी (Petroleum and Natural Gas Regulatory Board-PNGRB) के नेटवर्क टैरिफ घटाने के आदेश को खारिज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखने के चलते इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के शेयरों में आज दिन के कारोबार  में 16% तक की उछाल देखने को मिली।

Subcategories

Page 2308 of 3781

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख