शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के शेयर पर ए. के. प्रभाकर की सलाह

मैंने इंडियन ऑयल (Indian Oil) के शेयर 428 रुपये के भाव पर खरीदे थे। इन शेयरों को रखे रहना सही रहेगा या बिकवाली कर लेनी चाहिए?
- शिवराज सिंह

ए. के. प्रभाकर की सलाह :

ak prabhakar

इंडियन ऑयल (खरीद भाव 428) : 

पिछले 4 सालों में इंडियन ऑयल का शेयर 93 रुपये से करीब 450 रुपये तक चढ़ा, जिसके बाद पिछले 3 महीनों में इसमें मुनाफावसूली रही। कच्चे तेल की कम कीमतों और कोई सब्सिडी बोझ नहीं होने के कारण तेल कंपनियों को लाभ हुआ है। इंडियन ऑयल की प्रति शेयर आय (EPS) 41 रुपये रही है और कंपनी ने 19 रुपये का लाभांश दिया। इसका डिविडेंड यील्ड 4% से अधिक है।
सिंगापुर जीआरएम में गिरावट के रुख ने इस शेयर को भी प्रभावित किया। मगर अब कच्चे तेल और इस पर जीआरएम में तेजी का रुख है। अभी इसका भाव 370 रुपये के आसपास है। मेरी सलाह है कि आप इसे 6 से 12 महीनों की अवधि में 490 रुपये के लक्ष्य के साथ रखे रहें और इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉपलॉस) 320 रुपये रखें।

ए. के. प्रभाकर, ऱिसर्च प्रमुख, आईडीबीआई कैपिटल (A. K. Prabhakar, Head - Research, IDBI Capital)

(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें या sawal@sharemanthan.com पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें:

आपके सवाल : जानकारों के जवाब

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख