Crude Oil Analysis : क्रूड ऑयल की गिरावट का क्या होगा पेंट कारोबार पर असर ? - शोमेश कुमार
कच्चे तेल के भाव में नरमी आने लगी है और अभी इसके भाव और गिरेंगे। मगर इसका फायदा पेंट इंडस्ट्री को कितना मिलेगा, मिलेगा भी या नहीं, ये कहना जरा मुश्किल है।
कच्चे तेल के भाव में नरमी आने लगी है और अभी इसके भाव और गिरेंगे। मगर इसका फायदा पेंट इंडस्ट्री को कितना मिलेगा, मिलेगा भी या नहीं, ये कहना जरा मुश्किल है।
Expert Shomesh Kumar : कच्चा तेल में माँग अभी दिखायी नहीं दे रही है। बाजार के हालात को देखते हुए लग रहा है कि भू-राजनीतिक स्थितियों को बाजार ने संभाल लिया है। मोटेतौर पर इसकी चाल नीचे की बनी हुई है। ये 84 डॉलर के ऊपर जब तब नहीं जाता है तब तक इसमें नीचे का मोमेंटम बहुत तेज है और इसके 70 से 74 डॉलर तक जाने की आशंका बनी रहेगी।
कच्चा तेल के हालात अभी उसके अनुकूल नहीं दिख रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इसमें ब्रेकडाउन के आसार बन रहे हैं और इसका 70 डॉलर वाला जो आधार है वह टूट जायेगा (Brent Crude Oil Price)। ऊपर की तरफ भी जो 77.50 का जो उच्च स्तर है उस पर भी बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता है।
Expert Shomesh Kumar: कच्चा तेल में चाल में पहले जैसी मजबूती नहीं है। इसमें तेजी है और इसके भाव 95-96 डॉलर के स्तर तक भी जा सकते हैं। इसमें तब तक परेशान होने की कोई बात नहीं है, जब तक इसके भाव 100 डॉलर के ऊपर न निकल जायें। इसमें 70 से 95 डॉलर का दायरा है और ये इसमें लंबे समय तक रह सकता है।
Expert Vandana Bharti: अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व में कच्चा तेल के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। लेकिन कच्चे तेल की माँग में अभी बहुत तेजी की उम्मीद नहीं लग रही है। इसके अलावा मुझे लगता है कि गर्मियों के मौसम में कच्चा तेल के भाव में उछाल देखने को मिल सकती है।