सीएलएसए की रिपोर्ट ने दूर किया एआई का डर, दौड़ पड़े आईटी स्टॉक
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (आईटी सेक्टर) में हालिया गिरावट के बाद आज जोरदार वापसी देखने को मिली। निवेशकों के बेहतर होते भरोसे और सकारात्मक संकेतों के बीच निफ्टी आईटी सूचकांक में तेज उछाल आयी। दिन के कारोबार में यह सूचकांक करीब 2.78% चढ़ कर लगभग 29,559.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ, जबकि इंट्राडे में इसने एक समय 30,055.60 अंक का उच्च स्तर भी छुआ।


