शेयर मंथन में खोजें

धातू, एफएमसीजी शेयरों में मजबूती से नये शिखर पर पहुँचे सेंसेक्स और निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर में जोरदार वृद्धि दर्ज की गयी।

धातू और एफएमसीजी शेयरों के शानदार प्रदर्शन से सेंसेक्स और निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। वहीं उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएँ, तेल-गैस तथा ऊर्जा शेयरों में भी मजबूती आयी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,984.64 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,253.86 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,368.62 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 352.21 अंक या 0.95% की मजबूती के साथ 37,336.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,167.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,232.75 पर खुल कर 111.05 अंक या 0.99% की बढ़ोतरी के साथ 11,278.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,283.40
और निचला स्तर 11,210.25 का रहा।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मंझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.95% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.88% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.90% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.15% ऊपर चढ़ा।
बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 21 शेयरों में मजबूती और 10 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी में 5.24%, टाटा मोटर्स में 3.56%, टाटा स्टील में 2.71%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.62%, बजाज ऑटो में 2.24% और ऐक्सिस बैंक में 1.85% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से पावर ग्रिड में 1.72%, अदाणी पोर्ट्स में 1.44%, कोल इंडिया में 1.04%, टीसीएस में 1.03%, मारुति में 0.86% और ओएनजीसी में 0.71% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 35 शेयरों में तेजी के साथ 15 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख