शेयर मंथन में खोजें

नकारात्मक वैश्विक संकेतों से टूटा बाजार, निफ्टी फिर से 11,000 के नीचे

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में तीखी बिकवाली देखने को मिली, जिससे दोनों प्रमुख सूचकांकों में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी।

वाहन, खपत, धातु और इन्फ्रा में सबसे अधिक कमजोरी के साथ आज सभी सेक्टरों में बिकवाली दिखी। साथ ही आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी कमजोरी आयी।
वहीं गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी के बाद आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि व्यापार समझौते के लिए दोनों देशों द्वारा निर्धारित 01 मार्च की समय सीमा से पहले उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करने की योजना नहीं है। इससे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता होने की संभावना कम हो गयी है, जिससे वैश्विक विकास दर के सुस्त होने को लेकर चिंता बढ़ गयी है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,971.09 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 36,873.59 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,885.58 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,480.62 तक फिसला। आखिर में यह 424.61 अंक या 1.15% की भारी गिरावट के साथ 36,546.48 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,069.40 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,023.50 पर खुल कर 125.80 अंक या 1.14% की गिरावट के साथ 10,943.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,925.45 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 09 शेयरों में मजबूती और 41 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 06 शेयरों में मजबूती और 25 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 0.95%, भारती एयरटेल में 0.85%, एचसीएल टेक में 0.46%, एचडीएफसी बैंक में 0.29%, बजाज फाइनेंस में 0.25% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.15% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 17.28%, वेदांत में 5.75%, टाटा स्टील में 3.70%, एनटीपीसी में 2.94%, ओएनजीसी में भी 2.94%, और लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.92% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 952 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,574 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 124 शेयर सपाट रहे।
हालाँकि आज प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी भारी गिरावट आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.40% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.89% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.77% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.12% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख